बोर्ड अटक गया, प्रोग्रेस ग़ायब या कोई अजीब विज्ञापन? यहाँ से शुरू करें।
ट्रे से टुकड़ों को 8×8 बोर्ड पर खींचें। पूरी पंक्ति या कॉलम भरते ही वह साफ़ हो जाता है; एक साथ कई साफ़ करें, या चाल-दर-चाल साफ़ करते रहें, तो कॉम्बो बनता है। बोर्ड पर स्वाइप करके उसे झुकाएँ: हर ढीला ब्लॉक उस किनारे पर सरक जाता है और आपके लिए लाइनें पूरी कर सकता है। जब आपका कोई टुकड़ा फ़िट न हो, राउंड ख़त्म।
हर राउंड कुछ झुकावों से शुरू होता है, और लाइनें साफ़ करने पर एक और चार्ज होता है, ज़्यादा से ज़्यादा दो तक। ख़त्म हो जाएँ तो एक वीडियो देखकर एक और पा सकते हैं।
हर एडवेंचर लेवल का एक लक्ष्य होता है (लाइनें साफ़ करना, बर्फ़ तोड़ना या बम निष्क्रिय करना) और एक पार, यानी जितनी चालों में इसे पूरा किया जा सकता है। पार के भीतर पूरा करें तो तीन सितारे, डेढ़ गुना पार के भीतर दो, वरना एक। पिछले लेवल पर कम से कम एक सितारा होते ही अगला लेवल खुलता है।
हर दिन एक बोर्ड, सबके लिए एक जैसा। स्ट्रीक बढ़ाने के लिए इसे रोज़ कम से कम एक बार खेलें, और नतीजा रंगीन चौकोरों के छोटे ग्रिड के रूप में शेयर करें, जो बोर्ड बताए बिना दिखाता है कि खेल कैसा रहा।
स्कोर, सितारे, सिक्के और थीम सिर्फ़ आपके फ़ोन पर रहते हैं, इसलिए गेम हटाने से वे भी हट जाते हैं। आप एडवेंचर के जिस लेवल तक पहुँचे थे, हमें लिखें; हम जो कर सकते हैं करेंगे।
iPhone/iPad: सेटिंग्स → गोपनीयता और सुरक्षा → ट्रैकिंग, और Block Blitz बंद करें। Android: सेटिंग्स → Google → विज्ञापन → विज्ञापन ID मिटाएँ। यूरोप और ब्रिटेन में मेन्यू का Privacy choices बटन इस्तेमाल करें। वीडियो अपने आप कभी नहीं चलते; वे सिर्फ़ चाल वापस लेने, एक अतिरिक्त झुकाव, टुकड़े बदलने या राउंड जारी रखने के लिए हैं।
मेन्यू का झंडे वाला बटन टैप करें (Android पर More games खोलकर Report an ad टैप करें), या हमें ईमेल करें कि क्या और लगभग कब देखा।
मेन्यू की घंटी इन्हें चालू या बंद करती है। ये आपके फ़ोन पर तय होते हैं, दिन में ज़्यादा से ज़्यादा एक; आप फ़ोन की नोटिफ़िकेशन सेटिंग्स में भी इन्हें रोक सकते हैं।
“Block Blitz”, अपने फ़ोन का मॉडल और लगभग कब शुरू किया, लिखकर ईमेल करें। हमारी गोपनीयता नीति में गेम जो भी इकट्ठा करता है, सब लिखा है।
© 2026 Sezenta (Private) Limited · Block Blitz